भारतीय रेलवे की कानूनन वसूली
पिछले कुछ दिनों से रेलवे टिकट के लिए परेशान था। भारतीय रेलवे के आधिकारिक ऐप आईआरसीटीसी पर एक-डेढ़ महीने के भीतर दूर-दूर तक कहीं कोई कन्फर्म टिकट उपलब्ध नहीं है। हर जगह वेटलिस्ट दिखा रहा है। मैंने सोचा कि रेलवे में काम कर रहे मित्र से मदद लेते हैं। मैंने उसे फोन किया। उसने मुझे जो बताया उसे सुनकर बहुत हैरानी हुई। मित्र ने कहा, "अब स्टाफ कोटा हटा दिया गया है। पहले वाला सिस्टम अब खत्म हो गया है, जब किसी के कहने से वेटलिस्ट टिकट कन्फर्म हो जाता था। हमलोग भी अब 'कन्फर्म टिकट ऐप' से टिकट कटाते हैं। कन्फर्म टिकट ऐप पर टिकट कटाने से टिकट के कन्फर्म होने की पूरी संभावना रहती है। वह ज्यादा पैसा इसीलिए चार्ज करता है। टिकट कन्फर्म नहीं करेगा तो उसे तीन गुना पैसा वापस करना होगा। यदि वह ज्यादा पैसा लेकर टिकट दे रहा है तो टिकट ले लो। उसके पास सीट होती है। टिकट कन्फर्म हो जाता है।" कन्फर्म टिकट ऐप यह दावा करता है कि वह टिकट कन्फर्म कर देगा। लेकिन इसके लिए वह अलग-अलग कोच के लिए अलग-अलग अतिरिक्त पैसा चार्ज करता है। मैं दो उदाहरण देता हूँ- पहला, गरीबरथ का किराया 1150...