Posts

Showing posts from November, 2026

चिकनी मिट्टी :डॉ. रमेश ठाकुर

Image
दोपहर के डेढ़ बज रहे हैं। ट्रेन बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर रुकी है। मुजफ्फरपुर से चलकर आई है और दिल्ली जा रही है। एक तरफ प्लेटफॉर्म है। दूसरी तरफ मालगाड़ी खड़ी है। मैं साइड लोअर बर्थ पर बैठकर मोबाइल में विजय सेतुपति की 'बत्ता' फिल्म देख रहा हूँ। सफर करने से पहले मैं नेटफ्लिक्स से चार-पाँच फिल्म डाऊनलोड करके रख लेता हूँ, ताकि बिना नेटवर्क के भी यात्रा के दौरान आराम से फिल्म देख सकूँ।  मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर एक जवान लड़की मेरे सामने आकर खड़ी हो गई। "यह आपकी सीट है?" मैंने पूछा। "हाँ! यह मेरी ही सीट है। आपकी सीट कौन-सी है?" इतना कहकर उसने कंधे से बैग उतारकर सीट पर रख दिया और दूसरी तरफ बैठ गई। "मेरी साइड अपर है। ऊपर वाली।" इतना कहकर मैंने अपना हाथ-पैर सही से समेट लिया।  थोड़ी ही देर में हम दोनों एक-दूसरे से बहुत घुलमिल गए। लड़की मोतिहारी के एक गाँव में स्कूल शिक्षिका है। स्कूल गाँव से बहुत दूर है। उधर बड़ी गाड़ी नहीं जाती है। कच्ची सड़क है। ई-रिक्शा वाले लाने-ले जाने का तीन हजार रुपया हर महीने लेता है। बारिश में पूरे रास्ते कीचड़-कीचड़ हो जाता ...