Posts

Showing posts from October, 2020

कहानी: नयी कहानी- नामवर सिंह

Image
 'कहानी: नयी कहानी' से नामवर जी के कुछ महत्त्वपूर्ण कथन:  1. साहित्य की दृष्टि से कहानी स्वयं बहुत आधुनिक है।  2. हिन्दी गद्य का अत्यंत निखरा हुआ रूप आज की कहानी में ही सबसे अधिक मिलता है।  3. हिन्दी कविता की अपेक्षा कहानी में स्वस्थ सामाजिक शक्ति कहीं अधिक है और आज उपन्यास की तरह कहानी सामाजिक परिवर्तन के लिए जोरदार साहित्यशास्त्र का काम कर रही है।  4. 'छोटे मुँह बड़ी बात' कहनेवाली कहानी के बारे में प्रायः 'बड़े मुँह छोटी बात' कही जाती है।  6. कहानी का यह दुर्भाग्य है कि वह मनोरंजन के रूप में पढ़ी जाती है और शिल्प के रूप में आलोचित होती है। मनोरंजन उसकी सफलता है तो शिल्प उसकी सार्थकता।  7. संभवतः जीवन के लघु प्रसंगों को लेकर लिखी जानेवाली कहानी स्वयं भी 'लघु' समझी जाती है।  8. आज की कहानी नयी अनुभूतियों का सृजन कर रही है।  9. नये कहानिकारों में मानवीय मूल्यों के संरक्षण, जीवन-शक्ति का परिप्रेषण एवं सामाजिक नवनिर्माण की उत्कट प्यास है।  10. आज किसी कहानी का शिल्प की दृष्टि से सफल होना ही काफी नहीं है; बल्कि वर्तमान वास्तविकता के...